ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 November 2025

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 83 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 83 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: राज्य से नशे का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रहे ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ के 248वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 253 स्थानों पर छापेमारी की। इन अभियानों के दौरान राज्यभर में 66 FIR दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

नशा तस्करों की संख्या 35,225 तक पहुँच गई

इस तरह 248 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 35,225 तक पहुँच गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 2.02 किलो हेरोइन, 2 क्विंटल भुक्की, 1,015 नशीली गोलियाँ और ₹34,230 की ड्रग मनी बरामद की गई। [caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"] ARREST[/caption] उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप समिति भी गठित की है।

265 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस अभियान के दौरान 50 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमें राज्यभर में 253 स्थानों पर छापेमारी की गई। पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 265 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन), और रोकथाम (प्रिवेंशन) — लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए तैयार किया है।