Wednesday, 14 January 2026
पंजाब
War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 98 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War On Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध’ के 319वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 333 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 74 FIR दर्ज कर 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
4,580 रुपये ड्रग मनी बरामद
इसके साथ ही 319 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,481 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.4 किलो हेरोइन, 510 ग्राम अफीम, 110 किलो भुक्की, 724 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,580 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।