ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 November 2025

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने 60 नशा तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने 60 नशा तस्करों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों का पूर्ण रूप से खात्मा करने के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 264वें दिन पंजाब पुलिस ने 264 स्थानों पर छापेमारी की तथा पूरे प्रदेश में 60 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 49 FIR दर्ज कीं।

3400 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 264 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 37,447 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 749 ग्राम हेरोइन, 15,285 नशीली गोलियां तथा 3400 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है।

264 स्थानों पर छापेमारी की

जिक्रयोग्य है कि 47 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों की नफरी वाली 100 से अधिक पुलिस टीमें राज्य भर में 264 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 290 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption] प्रदेश सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एवं प्रिवेंशन - लागू की है। ‘नशा छुड़ाने’ के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने आज 37 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।