ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 November 2025

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे लिए चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के लगातार 261वें दिन, पंजाब पुलिस ने सोमवार को 313 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के बाद पूरे राज्य में 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 57 FIR दर्ज की गईं।

1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 261 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 36,969 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 11 किलोग्राम भुक्की, 2168 नशीली गोलियां और 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस ( Punjab Police ) कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

75 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 313 छापे मारे हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। [caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"] ARREST[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।