Monday, 10 November 2025
पंजाब
War on Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी सहित 75 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के सफाए के लिए शुरू किए गए बड़े अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” के 254वें दिन भी पंजाब पुलिस ने यह मुहिम जारी रखी। इस दौरान पुलिस ने राज्य भर में 281 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 60 FIR दर्ज कर 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
सब-कमेटी का गठन किया
इसके साथ ही 254 दिनों में अब तक कुल 36,013 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 1419 नशीली गोलियां और 26,050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।