Thursday, 12 February 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स में स्नेहिल स्वागत से बच्चों के दिन की खुशनुमा शुरुआत
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स संस्थान में प्रत्येक दिन की शुरुआत प्रेम, अपनत्व और मुस्कान के साथ होती है। विद्यालय में शिक्षक बच्चों का स्वागत गले लगाकर, हाई-फाइव देकर, हाथ मिलाकर और मधुर मुस्कान के साथ करते हैं। विशेष बात यह है कि बच्चे स्वयं चुनते हैं कि वे किस प्रकार से स्वागत चाहते हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक उठता है।
इस स्नेहिल पहल का उद्देश्य बच्चों के दिन की शुरुआत को आनंदमय बनाना है, ताकि वे पूरे दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सीख सकें। शिक्षकों का यह आत्मीय व्यवहार बच्चों को भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन प्रदान करता है, जिससे विद्यालय उनके लिए दूसरे घर जैसा बन जाता है।