ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 23 June 2026

Punjab Weather Update: पंजाब समेत कई राज्यों में 26 जून तक मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 26 जून तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कई दिनों में गरज के साथ तूफान, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

भारी से बहुत भारी बारिश

अगले दो दिनों तक असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा, आज बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही 25 जून तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।