ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 November 2025

Weather Punjab: पंजाब में तेजी से गिर रहा है तापमान, प्रदूषण से कोई राहत नहीं

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Punjab News Update: दीवाली के बाद पंजाब की आबो-हवा बदल रही है। पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। इससे दिन व रात में अब ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव न होने के कारण पंजाब (Punjab) में बारिश की संभावना नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री तक की बढ़ौतरी भी हो सकती है। लेकिन, पारा सामान्य के करीब रहेगा। [caption id="attachment_88948" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम (Weather) का हाल स्थिर नहीं है। तापमान में बीते दिन के मुकाबले तापमान 0.2 डिग्री गिरा है। जिसके बाद राज्य के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 7 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, लुधियाना का 9.5 डिग्री, पठानकोट का 9.3 डिग्री, बठिंडा का 8 डिग्री और गुरदासपुर का 10 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं, अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। राज्य का सबसे गर्म शहर बठिंडा रहा, जहां तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 25.6 डिग्री, लुधियाना में 26.6 डिग्री, पटियाला में 26.8 डिग्री, पठानकोट में 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है। [caption id="attachment_89583" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

प्रदूषण से राहत नहीं

पंजाब में तापमान चाहे गिर रहा है, लेकिन प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। अभी भी खन्ना व मंडीगोबिंदगढ़ दो शहर है, जहां औसत प्रदूषण स्तर 200 से अधिक बना हुआ है। जबकि अन्य सभी शहरों का प्रदूषण स्तर 100 से 200 डिग्री के बीच है। पंजाब में आने वाले दो सप्ताह में बारिश के आसार कहीं नहीं दिख रहे। जिसके चलते प्रदूषण का स्थायी हल होता नहीं दिख रहा है। सेहत विभाग ने इस स्थिति में एडवाइजरी भी जारी कर रखी है। जिसमें लोगों को मास्क पहन बाहर निकलने और पराली को आग ना लगाने की बात कही गई है।

पंजाब के शहरों का AQI

शहर AQI (रात 9 बजे अनुसार) AQI अधिकतम (24 घंटों में)
अमृतसर 158 297
बठिंडा डाटा उपलब्ध नहीं 286
जालंधर 135 151
खन्ना 247 341
लुधियाना 177 235
मंडी गोबिंदगढ़ 261 338
पटियाला 150 225
रूपनगर 81 456