ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 07 September 2025

Weather Rainfall: पहाड़ी राज्यों में भारी तबाही, हिमाचल में 4.07 लाख करोड़ का नुकसान, उत्तराखंड में बादल फटा, पंजाब में अभी भी बाढ़

Weather Rainfall: पहाड़ी राज्यों में भारी तबाही, हिमाचल में 4.07 लाख करोड़ का नुकसान, उत्तराखंड में बादल फटा, पंजाब में अभी भी बाढ़
डेली संवाद, चंडीगढ़/देहरादून। Weather Rainfall Flood Live Update Punjab Flood Himachal Snowfall: देश के कई सूबे में भारी बारिश और बाढ़ है। पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड और बादल फटने से तबाही मची हुई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। पंजाब (Punjab) में बाढ़ से लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस मानसून सीजन (24 जुलाई से लेकर 7 अगस्त) तक बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 366 लोगों की मौत हो चुकी है।  राज्य सरकार को ₹4 लाख करोड़ की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। शिमला में 116% और कुल्लू में 113% बारिश हुई, जो सामान्य से दोगुनी है। [caption id="attachment_84202" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Flood Update Punjab Flood Update[/caption]

पंजाब के 23 जिलों में बाढ़

पंजाब (Punjab) के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन लुधियाना का ससराली बांध टूटने का खतरा बना हुआ है जो सतलुज नदी पर बना है। इस पर बनाया रिंग बांध भी कटने लगा है। [caption id="attachment_3007" align="aligncenter" width="800"] Uttarakhand Uttarakhand[/caption]

उत्तराखंड में बादल फटा

उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फटा। बाजार और कई घरों में पानी-मलबा घुस गया। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी शहर से 1 किमी दूर तक पहुंच गई है। घाट किनारे के आश्रमों में 5 फीट तक पानी भरा है। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पानी में डूबा है।