Tuesday, 02 September 2025
देश
Weather Rainfall: पंजाब-हरियाणा में बाढ़, हिमाचल-उत्तराखंड में सड़कें बंद, अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Weather Rainfall Flood Update Punjab Haryana and Himachal: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर है। बाढ़ के कारण कई इलाके जलमग्न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इन राज्यों के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे की अवधि में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। दिल्ली (Delhi) में भारी बारिश के कारण, यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर काफी बढ़ गया है। शहर में जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है।
[caption id="attachment_82182" align="aligncenter" width="1200"]
Rekha Gupta, CM Delhi[/caption]
Flood Alert In Punjab[/caption]
Punjab Flood Alert[/caption]
Weather Update[/caption]
Uttarakhand Flood News[/caption]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]
Heavy Rainfall Alert[/caption]
Weather Update in Rain[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Rekha Gupta, CM Delhi[/caption]
दिल्ली में एडवाइजरी की गई
अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और बाढ़ के जोखिम से निपटने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय लागू किए जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में 2 सितंबर 2025 को शाम 5:00 बजे से यमुना नदी पर बने पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद करने का निर्देश दिया है। [caption id="attachment_82137" align="aligncenter" width="1200"]
Flood Alert In Punjab[/caption]
हरियाणा में बाढ़
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के कई इलाकों में फिर से बारिश हुई है, जहां उफनती नदियों ने बड़े भूभाग को जलमग्न कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में तेज बारिश हुई और बुधवार को भी राज्य में तेज बारिश की संभावना है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और जीले तथा पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद सहित कुछ अन्य जिलों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हरियाणा सरकार ने सोमवार को सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को 5 सितंबर तक अपने मुख्यालयों पर रहने और कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। [caption id="attachment_83382" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद
वहीं पंजाब (Punjab) के पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर समेत कई जिलों के गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य भर में लगातार भारी बारिश के मद्देनजर सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 सितंबर तक बंद रखने की घोषणा की है। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सभी मंत्रियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव काम में जुटे हैं। [caption id="attachment_79780" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Update[/caption]
उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में बीते 24 घाटों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है। जिसकी वजह से कई जिलों में जलभराव की समस्या हो गई है। इसके साथ ही यूपी में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलगे दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। [caption id="attachment_76938" align="aligncenter" width="1200"]
Uttarakhand Flood News[/caption]
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को भी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसे लेकर सरकार द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर लैंड स्लाइड का खतरा भी है। उत्तराखंड सरकार ने गौला बैराज में जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद जनता को सावधान रहने और हल्द्वानी में गौला नदी के किनारे के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी है। सरकार भारी बारिश की स्थिति पर नजर रख रही है। [caption id="attachment_76701" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। छह राष्ट्रीय राजमार्गों सहित एक हजार से ज्यादा सड़कें बंद कर दी गई हैं और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। [caption id="attachment_74105" align="aligncenter" width="1200"]
Heavy Rainfall Alert[/caption]
बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna) के अनुसार, बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अगले दो दिनों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। नालंदा जिले के सिलाव में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार हैं, जबकि अन्य भागों में सामान्य वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। [caption id="attachment_72617" align="aligncenter" width="800"]
Weather Update in Rain[/caption]
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कई हिस्सों में मंगलवार को भी तेज बारिश हुई, जिसके चलते कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात जाम हो गया। भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा लगातार आठवें दिन भी स्थगित रही। घाटी के कुछ हिस्सों में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में श्रीनगर, गंदेरबल और बडगाम के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]