ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 31 July 2025

Weather News: भारी बारिश से कई राज्यों में कोहराम, स्कूलों में छुट्टी, पहाड़ी इलाकों में सड़कें बंद

Weather News: भारी बारिश से कई राज्यों में कोहराम, स्कूलों में छुट्टी, पहाड़ी इलाकों में सड़कें बंद
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Rainfall Update News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण कोहराम मचा हुआ है। यही नहीं, पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड (Landslide) से सड़कें बंद हैं। पंजाब (Punjab) में सतलुज नदी (Satluj River) का जलस्तर काफी बढ़ गया है। चार जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूलों में Holiday की घोषणा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather) के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.2 मिलीमीटर बारिश हुई। शिवपुरी और विदिशा जिले में गुरुवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को शिवपुरी के पचावली गांव में बाढ़ में 30 घंटे से फंसे 27 स्कूली बच्चों को सेना ने बोट से सुरक्षित निकाला। [caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"] Heavy Rainfall Heavy Rainfall[/caption]

NH-552 पर बना पुल बह गया

उधर, राजस्थान (Rajasthan Weather) में बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई। सवाई माधोपुर के पास NH-552 पर बना पुल बह गया।

गौरीकुंड में 2,500 तीर्थयात्री फंसे

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास लैंडस्लाइड हुई। केदारनाथ जाने वाला पैदल रास्ता बंद हो गया, यात्रा 4 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सड़क के अचानक बंद होने से गौरीकुंड में लगभग 2,500 तीर्थयात्री फंस गए हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Rain Alert In Punjab Rain Alert In Punjab[/caption]

पंजाब में अलर्ट जारी

पंजाब (Punjab Weather) में अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहने वाला है। बुधवार सुबह कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली। गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में 3 जुलाई से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है

हिमाचल की सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) के कई भागों में रातभर बारिश हुई। इससे चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के पंडोह में दोबारा बंद हो गया है। वहीं मनाली में भी बारिश के कारण रात को नेहरू कुंड का जल स्तर बढ़ गया। ब्यास का जलस्तर भी बढ़ गया था

हरियाणा में मूसलाधार बारिश

हरियाणा (Haryana Weather) में आज 7 जिलों में बारिश हुई, इनमें पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद, पंचकुला, गुरुग्राम, करनाल और में नूंह शामिल हैं। वहीं यमुनानगर में फैजपुर मस्जिद के पास 21 लाख की लागत से बना स्टड बारिश में टूट गया। बरसात के तेज बहाव में ये स्टड (कटाव रोकने की दीवार) दो हिस्सों में बंट गया