Monday, 21 July 2025
देश
Weather Rainfall Update: हिमाचल और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश से मची तबाही
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Weather Rainfall Update: देश में मानसून (Monsoon) पूरी तरह से सक्रिय है। पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। कई जगहों पर लैंड स्लाइड (Landslide) से भारी तबाही हुई है। इन राज्यों में बचाव और राहत कार्य जारी है।
Heavy Rainfall[/caption]
Weather Himachal Pradesh[/caption]
Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया
इधर, लेह (Leh) की नुब्रा घाटी (Nubra Valley) से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया था। इनमें 5 महिलाएं थीं। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे। हिमाचल की कई सड़कें आज भी बंद हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। [caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"]
Heavy Rainfall[/caption]
हरियाणा में अलर्ट जारी
हरियाणा (Haryana Weather) में आज से फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें बारिश के साथ-साथ गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं।राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान (Rajasthan Weather) में पिछले कुछ दिनों से चल रहा भारी बारिश का दौर रविवार को धीमा पड़ गया। ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा। आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इधर, बाड़मेर में एक कपड़ा व्यापारी की तालाब (कुंड) में डूबने से मौत हो गई। सिरोही में दो दोस्त बनास नदी में डूब गए। [caption id="attachment_76473" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Himachal Pradesh[/caption]
छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट बह गए
छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh Weather) में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कवर्धा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है।सरकारी स्कूल की छत गिरी
केरल (Kerla Weather) के अलपुझा के कार्तिकप्पल्ली में भारी बारिश के बाद एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। स्कूल 150 साल से भी पुराना है। यहां 1000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। रविवार को छुट्टी के चलते जनहानि नहीं हुई। [caption id="attachment_72618" align="aligncenter" width="800"]
Weather Update[/caption]
मुंबई में जरभराव से परेशानी
मुंबई (Mumbai Weather)में भारी बारिश के कारण अंधेरी रेलवे स्टेशन और अंधेरी सबवे के आसपास गंभीर जलभराव हो गया है। पानी पास की दुकानों में घुस गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जलभराव के चलते अंधेरी सबवे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा पानी निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]