Saturday, 26 July 2025
देश
Weather Rainfall Update: हिमाचल में 700 ज्यादा मकान जमींदोज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हाईवे बंद
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Weather Rainfall Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से शनिवार को बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
Heavy Rainfall[/caption]
Himachal Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। [caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"]
Heavy Rainfall[/caption]
152 जलापूर्ति योजनाएं बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं। हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए। वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं। [caption id="attachment_76897" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Weather Update[/caption]