ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 October 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है। दिवाली के बाद पंजाब (Punjab) में ठंड बढ़ सकती है। इस बीच, आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

हिमाचल में बर्फबारी

ऐसे में पंजाब में बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल में बर्फबारी संभव है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने अगले सात दिनों में केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु के दक्षिणी तट और कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। [caption id="attachment_74105" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

सात दिनों तक मौसम साफ

वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। पंजाब और चंडीगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।