ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 March 2025

Weather Update: ठंडी हवाओं ने गिराया तापमान, पूरे सप्ताह अच्छी धूप खिली रहेगी; जाने मौसम का हाल

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब (Punjab) में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि आसमान साफ होने और धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते पूरे सप्ताह अच्छी धूप खिली रहेगी। लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड (Cold Winds) अब कम होने लगेगी। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में पंजाब के शहरों का तापमान 30 डिग्री के आसपास या इसके पार रहेगा।

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं

पंजाब के शहरों में पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। हिमाचल से सटे इलाकों में जहां पहाड़ों से आ रही हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं, वहीं मालवा क्षेत्र में पाकिस्तान से तेज हवाएं आ रही हैं। अमृतसर में हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा, लुधियाना में 9.5 और पटियाला में करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।