Wednesday, 25 June 2025
देश
Weather Update: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Weather Update Monsoon Rain Alert: पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश होगी। मानसून (Monsoon) ने पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश पर कब्जा कर लिया है। यूपी-बिहार (UP Bihar) समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
वहीं, मौसम विभाग (Monsoon Update) ने बीते दिन ही दिल्ली में मानसून की एंट्री की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हो गई है। मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं देश भर में आज कैसा मौसम रहने वाला है?
[caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"]
Monsoon Weather Alert[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Monsoon Weather Alert[/caption]
यहां होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), उत्तराखंड (Uttarakhand), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), पंजाब (Punjab) , हरियाणा (Haryana), पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उड़ीसा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।यूपी के 14 जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, आज मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, और रामपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसान हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वहीं मुज्जफरनगर, बागपत, शामली, मेरठ, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, ललितपुर, झांसी, जालौन में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]