Saturday, 24 January 2026
देश
Weather Update: हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल
डेली संवाद, शिमला/श्रीनगर।
Weather Update: बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में परेशानी खड़ी हो गई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कई सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)और उत्तराखंड (Uttarakhand) तक पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर जहां पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों और वादियों का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के लिए यह बर्फबारी मुसीबत बन गई है।
[caption id="attachment_100382" align="aligncenter" width="1200"]
Shimla Snowfall News[/caption]
Shimla Weather[/caption]
Jammu Katra Weather[/caption]
Shimla Snowfall News[/caption]
सड़क-बिजली-पानी सब बंद
मौसम (Weather) की मार से लोग परेशान हैं। कई इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सड़क, बिजली, पानी और संचार सेवाएं बुरी तरह बाधित हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में लगभग एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जम चुकी है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद कर दिया गया। [caption id="attachment_100279" align="aligncenter" width="1200"]
Shimla Weather[/caption]
हवाई सेवाएं बाधित
उधमपुर के जखानी चौक पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा बारामूला, बडगाम और रामबन जिले के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी जमकर बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में तब्दील नजर आया। बर्फबारी का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड और कैंसिल कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस समेत अन्य विमानन कंपनियों ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द की गई हैं।हिमाचल में 535 सड़कें बंद
उधर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी भारी बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार राज्य में चार नेशनल हाईवे समेत कुल 535 सड़कें बंद हो गई हैं। बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। विभाग ने बताया कि अब तक लगभग छह करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। [caption id="attachment_100278" align="aligncenter" width="1200"]
Jammu Katra Weather[/caption]