ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 June 2025

Weather Update: पंजाब में बारिश, 19 राज्यों में रेड अलर्ट, जाने मौसम का हाल

Weather Update: पंजाब में बारिश, 19 राज्यों में रेड अलर्ट, जाने मौसम का हाल
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: देश में भीषण गर्मी के बीच मानसून (Monsoon) का आगमन हो गय़ा है। पंजाब (Punjab) समेत कई राज्यों में बारिश हुई है, जिससे गर्मी से लोगों को निजात मिली है। मानसून सोमवार को गुजरात (Gujarat) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले तक पहुंच गया। महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ा है।

मानसून आ रहा है

मौसम विभाग का अनुमान है, अगले दो दिन में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि इस हफ्ते के अंत तक मानसून पश्चिमी UP, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Weather Update Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मौसम विभाग ने आज गुजरात और सौराष्ट्र में आज भारी बारिश का रेड, जबकि मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, सोमवार को बिजली गिरने से MP, UP, राजस्थान और बिहार में 19 लोगों की मौत हो गई।

प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। [caption id="attachment_65616" align="aligncenter" width="800"] Weather Update Weather Update[/caption]

आंधी-बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं भारी भारी बारिश भी हो सकती है।