ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 June 2025

Weather Update: उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट, लैंडस्लाइड में 3 की मौत, यमुनोत्री यात्रा बंद

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश में मानसून (Monsoon) पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो रहा है। मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है।

बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Monsoon Weather Alert Monsoon Weather Alert[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। [caption id="attachment_75746" align="aligncenter" width="1200"] Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News[/caption]

मलबा दुकानों में घुस गया

बद्रीनाथ (Badrinath) से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है। [caption id="attachment_75806" align="aligncenter" width="512"] Vaishno devi Yatra Vaishno devi Yatra[/caption] उधर, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रियासी में माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi ji) के रास्ते पर त्रिकूट पर्वत में लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ। लैंड स्लाइड के कारण कुछ देर के लिए यात्रा बाधित रही।