Wednesday, 04 June 2025
पंजाब
Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Weather Update Punjab: पंजाब के 12 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है, जबकि 8 जिलों में कुछ स्थानों पर आज (4 जून) हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
Punjab Weather Update[/caption]
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में राज्य के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है, जो कि राज्य के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। राज्य में अधिकतम तापमान समराला में 38 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद नौ जून तक आंधी या बिजली चमकने का अलर्ट नहीं है।
Weather Update[/caption]
आंधी तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने/आंधी और बिजली का यलो अलर्ट भी है। फिलहाल पंजाब (Punjab) में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे हे। इसके चलते गर्मी से कुछ राहत है। [caption id="attachment_66306" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में राज्य के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है, जो कि राज्य के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। राज्य में अधिकतम तापमान समराला में 38 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद नौ जून तक आंधी या बिजली चमकने का अलर्ट नहीं है।
इन जिलों में आंधी आएगी
मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, नवांशहर, मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, भटिंडा, मानसा, फरीदकोट, बरनाला, नवांशहर, मोहाली में आंधी/बिजली/तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल जबकि पांच जून को बारिश की संभावना है। हालांकि आंधी या तूफान का अलर्ट नहीं है। राज्य के सारे जिलों का तापमान इस समय 33 से 38 डिग्री के बीच चल रहा है। सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। [caption id="attachment_52909" align="aligncenter" width="800"]
Weather Update[/caption]