ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 07 June 2025

Weather Update: पंजाब में हीटवेव का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम का हाल

Weather Update: पंजाब में हीटवेव का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम का हाल
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब में मौसम तेजी के साथ करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की तेज वृद्धि दर्ज की गई है। जो आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही है।

पंजाब में गर्मी

मौसम विभाग (IMC) ने 9 जून से राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ हीट-वेव (Heat Wave) का अलर्ट भी जारी किया गया है। वर्तमान में पंजाब (Punjab) का औसतन तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] weather update weather update[/caption] लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है और जल्द ही तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भटिंडा में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल पंजाब के विभिन्न शहरों में दर्ज तापमान की स्थिति गंभीर है। चंडीगढ़ में 38.0 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, और लुधियाना में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गुरदासपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 38.4 डिग्री सेल्सियस, और पठानकोट में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

तापमान 38 डिग्री सेल्सियस

रोपड़ में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि फिरोजपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, जो सामान्य गर्मी की तुलना में काफी अधिक है।

हीट वेव का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जारी 5-दिवसीय चेतावनी के अनुसार, 7 और 8 जून को राज्य में कोई विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन 9 जून से स्थिति गंभीर होने की संभावना है। 9 जून 2025 से पंजाब के दक्षिणी जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो "सतर्क रहें" की श्रेणी में आता है। 10 जून तक यह चेतावनी राज्य के और भी अधिक हिस्सों में फैलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में हीट वेव की स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है, जहां तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।