Tuesday, 03 June 2025
पंजाब
Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में अलर्ट जारी, चलेगी धूल भरी आंधी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Weather Update: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में पिछले दिनों विभिन्न जिलों में मौसम में आए बदलाव के साथ ही औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। 2 जून 2025 को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
आज भी राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, आज राज्य के 16 जिलों में बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश तो होगी ही, साथ ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं, 2 जून के साथ ही नौतपा के 9 दिन पूरे हो गए हैं।
[caption id="attachment_29932" align="aligncenter" width="800"]
Monsoon Season 2025[/caption]
Monsoon Season 2025[/caption]
कृषि पर सीधा प्रभाव पड़ सकता
इस सीजन में पंजाब (Punjab) में एक भी दिन गर्मी नहीं चली। हालांकि, ज्योतिषियों का मानना है कि इसका असर मानसून पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि अगर नौतपा के दौरान तेज गर्मी नहीं पड़ी तो बारिश का मौसम कमजोर हो सकता है। इसका जलाशयों और कृषि पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।