ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 15 June 2025

Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, पढ़ें अपने शहर के मौसम का हाल

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मॉनसून (Monsoon) ने देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। कर्नाटक (Karnataka) में भी बीते दिन दोपहर से मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़ जिले समेत कर्नाटक के तटीय इलाकों में भरी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सड़कें पानी से लबालब भरी

मेंगलुरु (Mangalore) के कई निचले इलाकों में बड़े स्तर पर जलभराव देखने को मिल रहा है। सड़कें पानी से लबालब भरी हैं, जिससे इलाके में बड़े स्तर पर ट्रैफिक जाम लग गया है। अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कार स्ट्रीट, लोअल बेंडूर और कोट्टारा जैसे कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया है। [caption id="attachment_72618" align="aligncenter" width="800"] Weather Update Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जलभराव के कारण एक बस भी अचानक से खराब हो गई। ऐसे में यात्रियों ने धक्का देकर बस को किनारे लगाया। पडित रेलवे अंडरपास और कार स्ट्रीट के कई हिस्सों में बाढ़ के हालाक बनने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। कई निचले इलाकों में स्थिति यह है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। वहीं, कर्नाटक को अभी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। [caption id="attachment_65205" align="aligncenter" width="800"] weather weather[/caption]

कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 3 दिन से IMD ने कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक के कई इलाकों में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है। खासकर दक्षिण कन्नड़ जिले में IMD ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। यह रेड अलर्ट 16 जून तक जारी रहेगा।