Tuesday, 10 February 2026
पंजाब
Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
डेली संवाद, मोहाली।
Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर साफ बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी राहत की स्थिति रहने की संभावना है। सोमवार दोपहर कुछ इलाकों में बादल जरूर छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक बना हुआ है।
Punjab Weather Update[/caption]
बादल आए, पर बारिश नहीं हुई
मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को भी प्रदेश में हवाएं चलती रहेंगी, लेकिन मौसम साफ रहेगा। बारिश, आंधी या धुंध को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का पीक अब गुजर चुका है और अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) पहाड़ी इलाकों तक पहुंचा, जिसके असर से पाकिस्तान के ऊपर एक इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। हालांकि वहां से पर्याप्त नमी नहीं मिल पाने के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश नहीं हो सकी। दोपहर के समय कुछ क्षेत्रों में जो बादल छाए, वे कम ऊंचाई वाले थे, जिससे मौसम तो बदला नजर आया, लेकिन वर्षा नहीं हुई। [caption id="attachment_9116" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Weather Update[/caption]