ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 November 2026

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर, पंजाब का मौसम बदला, कई इलाकों में बारिश, MP-UP में गिरा पारा; दिल्ली में AQI 455 पहुंचा

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर, पंजाब का मौसम बदला, कई इलाकों में बारिश, MP-UP में गिरा पारा; दिल्ली में AQI 455 पहुंचा

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather News Today: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

सुबह के समय कई शहरों में धुंध और कोहरे की चादर छाने लगी है। वहीं, दिल्ली-NCR में ठंड के साथ वायु प्रदूषण ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली के ITO इलाके में AQI 455 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। पंजाब में मौसम तेजी से बदला है, यहां कई इलाकों में बूंदाबांदी की खबर है।

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गुरुवार रात राज्य के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने के साथ लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में छाया कोहरा

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के करीब 20 शहरों में कोहरा देखने को मिला। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हरदोई में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 455

दिल्ली में ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर समस्या बनता जा रहा है। शुक्रवार सुबह ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 455 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

दिल्ली-NCR के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा रहा। गुरुग्राम में AQI 388, गाजियाबाद में 338 और नोएडा में 311 दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से सांस संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

राजस्थान में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान और मौसम की परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश

उत्तराखंड में शुक्रवार को सात जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

पहाड़ी धार्मिक स्थलों पर तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री, बद्रीनाथ में -7 डिग्री, गंगोत्री में -12 डिग्री और यमुनोत्री में -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गिरते तापमान के बीच सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि दिल्ली-NCR में प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलावों पर लोगों की नजर रहेगी।