Friday, 06 June 2025
देश
Weather Update: पंजाब, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) आ गया है, जबकि कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। दक्षिण भारत (South India) और उत्तर पूर्वी भारत (North East India) के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है, जिसके कारण पिछले कई दिनों से इन जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।
Monsoon Season 2025[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (6 जून) को यूपी
(Uttar Pradesh)
और बिहार (Bihar) समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
Monsoon Update[/caption]
मानसून की एंट्री
मानसून (Monsoon) के आगमन से ही असम समेत कई उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, उत्तर भारत में बेशक अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन आज देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। [caption id="attachment_29932" align="aligncenter" width="800"]
Monsoon Season 2025[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (6 जून) को यूपी
(Uttar Pradesh)
और बिहार (Bihar) समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के ज्यादातर राज्यों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के नाम शामिल हैं। [caption id="attachment_53812" align="aligncenter" width="800"]
Monsoon Update[/caption]
उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़
मानसून की एंट्री के बाद से ही उत्तर पूर्वी राज्यों के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। वहीं, अभी इन राज्यों को बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।हीट वेव का अलर्ट
एक तरफ देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है तो वहीं, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर (राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, चेन्नई में पारा 27-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।