Sunday, 29 June 2025
देश
Weather Update: उत्तराखंड में फिर फटा बादल, चारधाम हाईवे ध्वस्त, कई लोग मलबे में बह गए
डेली संवाद, गढ़वाल (उत्तराखंड)।
Weather Update: Weather Monsoon Rainfall Alert Latest Update - पहाड़ी राज्यों में मानसून (Monsoon) ने कहर बरपा रखा है। उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बादल फटने से तबाही मची हुई है। उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोग बह गए। इसमें अभी भी 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड
(Uttarakhand)
के पर्वतीय जिलों में शनिवार रात से मूसलाधार वर्षा चल रही है। उत्तरकाशी (Uttarkashi) जनपद में जहां बादल फटने से एक होटल के निर्माण कार्य में लगे नौ मजदूर लापता हैं। वहीं यमुनोत्री हाइवे 10 मीटर वॉशआउट हुआ है। इधर, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में स्थित बद्रीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।
[caption id="attachment_75746" align="aligncenter" width="1200"]
Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News[/caption]
Weather Uttarakhand[/caption]
Uttarakhand Landslide News[/caption]
Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News[/caption]
नंदप्रयाग में हाइवे बंद
दोनों जनपदों में पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील कर रही है और तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को नदी किनारे जाने से भी रोकने की अपील की है। चमोली जिले में वर्षा से कई जगह हाइवे पर मलबा और भूस्खलन आने से मार्ग बाधित हुए हैं। मलबा आने से कमेडा नंदप्रयाग में हाइवे बंद है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाइवे पर पालीगाड़ से 4 किलोमीटर आगे सिलाई बैंड के पास रात करीब 3 बजे बादल फटने की घटना हुई। इससे पानी के तेज बहाव में नौ मजदूरों के लापता होने की सूचना है। साथ ही करीब 10 मीटर यमुनोत्री हाइवे बह गया है। [caption id="attachment_76378" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Uttarakhand[/caption]
कैम्प में करीब 19 मजदूर थे
जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि सिलाई बैंड के पास एक होटल निर्माणाधीन है, जिसके मजदूर नजदीक कैंप में निवास कर रहे थे। कैम्प में करीब 19 मजदूर थे, जिसमें 9 मजदूर लापता हैं। वहीं, भारी मलबा आने से सिलाई बैंड के पास करीब 10 मीटर नेशनल हाइवे का हिस्सा भी वाश आउट हुआ है, जिसके पुनर्निर्माण में समय लग सकता है।हादसे में लापता
- दूजे लाल (55)
- केवल थापा (43)
- रोशन चौधरी (40)
- विमला धामी(36)
- मनीष धामी(40)
- कालूराम चौधरी (55)
- बाबी(38)
- प्रिंस(20)
- छोटू(22)
Uttarakhand Landslide News[/caption]