Saturday, 09 May 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में 11 मई से मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 मई से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग (
IMD
) ने अगले चार दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट के संकेत हैं और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है।