Monday, 04 May 2026
देश
West Bengal Election Results Live: बंगाल की रूझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, CM ममता बनर्जी अपनी सीट से चल रही हैं पीछे
डेली संवाद, कोलकाता/नई दिल्ली।
West Bengal Election Results Live: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। कोलकाता में सुबह से TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बननी शुरू हो गई है। चेन्नई में DMK ऑफिस पर जश्न जैसा माहौल है।
पश्चिम बंगाल
(West Bengal)
की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 160 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही है।