Friday, 27 February 2026
देश
Sim Binding Rules: अब मोबाइल में सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा व्हाट्सएप, 1 मार्च से लागू होंगे SIM बाइंडिंग नियम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Sim Binding Rules: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 1 मार्च 2026 से देश में एक नया नियम लागू होने वाला है जिसके चलते आप बिना SIM के मैसेजिंग ऐप्स को नहीं चला पाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने कहा कि सिम बाइंडिंग नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नए नियमों के तहत, अगर आपके फोन में सिम कार्ड नहीं है तो व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट और जोश जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे।
जानकारी के अनुसार, 1 मार्च से, जब कोई व्यक्ति सिम बाइंडिंग के साथ मैसेजिंग ऐप कनेक्ट करेगा, तो ऐप केवल उसी डिवाइस पर खुलेगा जिसमें सिम लगी होगी। सिम को फोन से निकालने पर ऐप काम करना बंद कर देगा। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 28 नवंबर, 2025 को सिम-बाध्यकारी नियम जारी किया था और कंपनियों को इसका अनुपालन करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।
लॉगआउट हो जाएगा व्हाट्सएप
इसके अलावा, अगर आप अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सएप ( WhatsApp ) में लॉग इन हैं, तो यह आपको 6 घंटे के भीतर लॉग आउट कर देगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाने में काफी मदद मिलेगी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
ता दें कि सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा सुविधा है, जिसमें आपका मैसेजिंग ऐप आपके फिजिकल सिम कार्ड से 'लॉक' हो जाता है। इसका मतलब ये है कि आपका खाता तभी काम करेगा जब आपके फोन में पंजीकृत सिम कार्ड लगा होगा। सरकार का कहना है कि इससे हैकर्स और साइबर अपराधियों को आपके नंबर का इस्तेमाल किसी अन्य डिवाइस पर करने से रोका जा सकेगा।