Saturday, 03 January 2026
देश
Holiday News: सर्दी और कोहरे के कारण अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: उत्तर भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। कई जगहों पर स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा संचालित करने का आदेश दिया गया है।
पंजाब (
Punjab
), उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा सहित कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया निर्देशों के बाद, उत्तर प्रदेश के सभी बोर्डों में कक्षा 12 तक के स्कूल 5 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे।
Holiday News[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
शीत लहर के कारण आज, 3 जनवरी को भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को बंद करने के कदम उठाए हैं। [caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]