ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 December 2025

Holiday News: कल से लेकर लगातार 7 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश

Holiday News: कल से लेकर लगातार 7 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश
डेली संवाद, जम्मू कश्मीर। Holiday News: देश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते सरकार द्वारा बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में भी ठंड तेजी से बढ़ रही है और सुबह घना कोहरा पड़ रहा है जिसको देखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के विंटर ज़ोन (मुख्यतः पहाड़ी इलाकों) में 13, 14, 15, 16, 17, 18 और 19 दिसंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
इस क्षेत्र में शीतलहर, भारी बर्फबारी और घने कोहरे के कारण मौसम का ‘ट्रिपल अटैक’ जारी है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छुट्टियाँ घोषित की हैं। ये छुट्टियाँ केवल शुरुआती सात दिन नहीं हैं- इससे आगे भी स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि विंटर ज़ोन में पूरा दिसंबर छुट्टियों के तौर पर निर्धारित किया गया है।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

प्री-प्राइमरी: 26 नवंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक कक्षा 1 से 8: 1 दिसंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक कक्षा 9 से 12: 11 दिसंबर 2025 से 22 फ़रवरी 2026 तक