ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 June 2026

Court Drama: कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा, जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला; खुद को न्यायाधीश बताकर देने लगी आदेश, मचा हड़कंप

कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा, जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला
कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा, जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला
डेली संवाद, वाराणसी। Court Drama: अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में घुसकर उनकी कुर्सी पर बैठ गई और खुद को जज बताते हुए निर्देश देने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ (Lucknow) के वाराणसी अदालत परिसर में एक महिला जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में घुस कर न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को न्यायाधीश बताते हुए निर्देश जारी करने लगी।

छुट्टी पर थे जिला न्यायाधीश

बता दे कि यह घटना शुक्रवार की है जब जिला न्यायाधीश अवकाश पर थे। बताया जा रहा है कि महिला उसी अदालत में अपने लंबित मामले को लेकर अक्सर आती रहती थी। इसी दौरान वह कोर्ट रूम में पहुंची और कुर्सी पर बैठकर वहां मौजूद लोगों को निर्देश देने लगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और कैंट थाने ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला के व्यवहार से पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। बाद में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।