Monday, 18 May 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में जनगणना 2027 का काम तेज़, मकान सूचीकरण में प्रगति
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा में जनगणना 2027 के कार्य में तेजी आई है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मकान सूचीकरण और आवास गणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी परिवारों और घरों का सही विवरण समय पर दर्ज हो।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (
Anurag Rastogi
) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जवाबदेही, प्रतिबद्धता और दक्षता का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि डेटा संग्रहण में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।