Wednesday, 22 April 2026
एजुकेशन
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्थन दिखाने, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ग्रह की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इस अवसर पर स्कूल शाखाओं के छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों ने सुबह की सभा में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर, हैंड पेंटिंग, लघु नाटक प्रस्तुत, पोस्टरों के माध्यम से प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाकर, शाखाओं में कूड़ा-कचरा साफ करके एवं पुनर्नवीनीकरण सामग्री से कलात्मक वस्तुएं बनाकर इस दिन को खास बनाया।
[caption id="attachment_108431" align="aligncenter" width="1200"]
सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस[/caption]
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल और ऊर्जा की बचत करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तो धरती को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा सकता है।