ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 July 2025

Vinesh Phogat: रेसलर विनेश फोगाट बनी मां, दिया बेटे को जन्म

Vinesh Phogat: रेसलर विनेश फोगाट बनी मां, दिया बेटे को जन्म
डेली संवाद, हरियाणा। Vinesh Phogat: हरियाणा (Haryana) की महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के घर खुशियों का माहौल है। जींद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं।

बच्चे को दिया जन्म

पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) ने दिल्ली (Delhi) के अपोलो अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। उनके घर एक बेटा पैदा हुआ है। विनेश को सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम विनेश फोगट ने 6 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

सर्जरी के जरिए हुई डिलीवरी

विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि विनेश फोगाट की डिलीवरी सर्जरी के जरिए हुई है और पूरी तरह सुरक्षित है, मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। आपको बता दें कि विनेश और सोमवीर राठी की शादी 14 दिसंबर 2018 को हुई थी। सोमवीर राठी भी एक पूर्व भारतीय पहलवान हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी। तब दोनों रेलवे में काम करते थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली।