Tuesday, 16 December 2025
देश
Yamuna Expressway: एक्सप्रेस में भीषण हादसा, 7 बसें और 3 कारें टकराई, 4 लोग जिंदा जले, कईयों की मौत, कई घायल
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Yamuna Expressway Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन पर 7 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई वाहनों में आग लग गई।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की जलकर मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या 9 से 10 तक हो सकती है। राहत और बचाव कार्य कई घंटों तक चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे
(Yamuna Expressway)
पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी।
Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update[/caption]
हादसे के तुरंत बाद कई बसों और कारों में आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के कारण एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री वाहनों के अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद का दृश्य बेहद डरावना था और चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।
Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update[/caption]
एक्सीडेंट भयावह हादसे में बदल गया
इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रहे कई वाहन एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। बताया जा रहा है कि अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी कर दी, जिसके कारण पीछे से आ रहे वाहन संतुलन नहीं बना सके और एक के बाद एक टकराते चले गए। देखते ही देखते यह चेन एक्सीडेंट भयावह हादसे में बदल गया। [caption id="attachment_96655" align="aligncenter" width="1200"]
Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update[/caption]
हादसे के तुरंत बाद कई बसों और कारों में आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के कारण एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री वाहनों के अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद का दृश्य बेहद डरावना था और चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।
चार लोगों की मौत की पुष्टि
इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है। इनमें आजिलेंद्र प्रताप यादव, पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज और रामपाल, पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़ शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जले हुए वाहनों की तलाशी के बाद मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे में घायलों की संख्या को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 66 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।150 से ज्य़ादा घायल
हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि करीब 20 एंबुलेंस के जरिए लगभग 150 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास हुआ।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को मौके पर भेजा गया। करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे
प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने हादसे का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि टक्कर के बाद ऐसा लगा मानो कोई बम फट गया हो। आग की तेज लपटें उठने लगीं और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई यात्री डर के मारे बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। एम्बुलेंस कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि हादसा बेहद बड़ा है और फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कुल कितने लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। कई घायलों को मथुरा के अलावा आगरा और नोएडा के अस्पतालों में भी रेफर किया गया है।यमुना एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया जा सका। इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं। [caption id="attachment_96654" align="aligncenter" width="1200"]
Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update[/caption]