Tuesday, 05 May 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, आंधी और गरज के साथ होगी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में मंगलवार और बुधवार के लिए येलो वेदर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं सोमवार को कई जिलों में धूप खिली रही, लेकिन दिन भर धूल भरी आंधी चलती रही। मौसम विभाग (
IMD
) से मिली जानकारी के अनुसार, 5 और 6 मई को भी येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना है।