Wednesday, 13 August 2025
उत्तर प्रदेश
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ
डेली संवाद, लखनऊ। UP News:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि देश आजादी के 78वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृतकाल में हर भारतीय के मन में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जन, हर घर तक पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ[/caption]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ[/caption]
यूपी में भी हर घर तिरंगा
तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांव, नगर, जनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यूपी में भी हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहे हैं। देश औऱ सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए। [caption id="attachment_81502" align="alignnone" width="1200"]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने बुधवार को 'हर घऱ तिरंगा' अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, फिर अपने आवास से यात्रा को रवाना किया। सीएम ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।भारत के शौर्य, पराक्रम, सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य, पराक्रम, सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा है। इसे लेकर जब दुनिया अचंभित है तो हर भारतीयों का दायित्व बनता है कि भारत का सम्मान ऊंचा बनाए रखें। सीएम ने अपील की कि 140 करोड़ भारतवासी स्वयं के स्वार्थों की तिलांजलि देकर राष्ट्रमाता के चरणों में समर्पित होकर तिरंगा को हर घर पर लगाकर देश की आजादी के इस समारोह में भागीदार बनें। सीएम ने कहा कि सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का कुत्सित प्रयास करने वालों तथा समाज, क्षेत्र, भाषा, जाति समेत अनेक वादों के नाम पर बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करें। [caption id="attachment_81503" align="alignnone" width="1200"]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ[/caption]