Thursday, 18 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के युवा क्रिकेटर को स्टेज 4 ब्रेन ट्यूमर, हरभजन सिंह ने लगाई मदद की गुहार
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: पंजाब के युवा क्रिकेटर वशिष्ठ मेहरा (Vashisht Mehra) इस समय जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। 21 साल के वशिष्ठ मेहरा को स्टेज 4 ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) की गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। उनका इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में होना है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 70 लाख रुपए बताई जा रही है।
2003 में हुआ था जन्म
वशिष्ठ मेहरा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जूनियर स्तर से की थी। वे 2019 से लगातार पंजाब की ओर से विनोद मांकड़ ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी जैसे अहम टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने पंजाब के लिए करीब 20 जूनियर मैच खेले और अमृतसर की ओर से जिला टूर्नामेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। 2024 में उन्होंने मोहाली में त्रिपुरा के खिलाफ पंजाब की ओर से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
जानकारी के अनुसार वशिष्ठ मेहरा का जन्म नवंबर 2003 में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है और मोहाली में प्रैक्टिस करता था। वशिष्ठ मेहरा राइट हैंड बल्लेबाज और राइट आर्म मीडियम तेज गेंदबाज है। साल 2024 में उसने पंजाब टीम की ओर से अपना डेब्यू किया था।