ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 18 July 2026

Punjab News: पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

मृतक सुखजिंदर सिंह संधू की फाइल फोटो
मृतक सुखजिंदर सिंह संधू की फाइल फोटो
डंली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया (Australia) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सुखजिंदर सिंह संधू (29) के रूप में हुई है जो बटाला के नजदीकी गांव वैरोनंगल का रहने वाला था। [caption id="attachment_13839" align="aligncenter" width="1200"] पंजाब के युवक की विदेश में मौत पंजाब के युवक की विदेश में मौत[/caption]

2018 में गया था विदेश

बताया जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह संधू 2018 में रोजगार की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था। वह वहां ट्रॉला चालक के रूप में काम करता था। बीते दिनों जब सुखजिंदर सिंह संधू अपना ट्रॉला लेकर जा रहा था, तभी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हाईवे पर खड़े एक तेल के टैंकर से उसका ट्रॉला भीषण रूप से टकरा गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं टक्कर के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में सुखजिंदर सिंह संधू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।