ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 03 July 2026

Punjab News: पंजाब के युवक की जर्मनी में झील में डूबने से मौत, पिता को मिलने गया था विदेश

पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में झील में डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की जर्मनी (Germany) में झील में डूबने से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हर्षप्रीत के रूप में हुई है, जो अमृतसर जिले के बाबा बकाला के पास स्थित बुद्धा थेह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

पिता से गया था मिलने

बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता से मिलने गया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उसके पिता पिछले सात वर्षों से जर्मनी में रह रहे थे। हर्षप्रीत लगभग एक साल पहले अपने पिता से मिलने जर्मनी गया था। [caption id="attachment_22608" align="aligncenter" width="1200"] मृतक युवक की फाइल फोटो मृतक युवक की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उसकी मां ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ झील में तैरने गया था, तभी यह दुखद घटना घटी। बताया जा रहा है कि वह झील में डूब गया और उसे बचाया नहीं जा सका। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है। वहीं परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि वे उसके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में मदद करें ताकि वे अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर सकें।