ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 November 2025

Jalandhar News: जालंधर में युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Firing In Punjab
Firing In Punjab
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में आए दिन अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। लगातार गोलीबारी, चोरी और लूट की वारदातें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है।

युवक गंभीर घायल

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के करतारपुर में एक युवक पर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस गोलीबारी में युवक को दो गोलियां लगी है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है करतारपुर की काला खेहड़ा कॉलोनी में रंजिशन कार सवार व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवारों पर गोलियां चला दीं जिसमें वह घायल हो गया। [caption id="attachment_81635" align="alignnone" width="1200"] Firing In Punjab Firing In Punjab[/caption]

मोटरसाइकिल पर लौट रहा था घर

हमले में घायल हुए युवक की पहचान हरपाल उर्फ रोमी के रूप में हुई है जो काला खेहड़ा का निवासी है। बताया जा रहा है कि रोमी अपने भाई के साथ सामान खरीदने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान कार सवार अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया। इस दौरान दोनों भाई मोटरसाइकिल से गिर गए। घटना में रोमी को दो गोलियां लगी हैं। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।