Sunday, 13 July 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में 134 दिनों में 21,819 नशा तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग मनी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के निर्देशानुसार पंजाब (Punjab) में नशीले पदार्थों के पूर्ण उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे अभियान "युद्ध नशों विरुद्ध" के अंतर्गत आज 134वें दिन भी कार्यवाही जारी रही।
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
Arpit-Shukla-ADGP[/caption]
Arrested[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!
पंजाब (Punjab) पुलिस ने आज 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.2 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम गांजा, 120 किलो भुक्की और 24,210 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। [caption id="attachment_77415" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
21,819 नशा तस्कर गिरफ्तार
इस प्रकार, अभियान के मात्र 134 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 21,819 हो चुकी है। यह विशेष ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर प्रदेश के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने हेतु ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है। [caption id="attachment_58725" align="aligncenter" width="800"]
Arpit-Shukla-ADGP[/caption]
453 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच
विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 84 गज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 423 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 93 एफआईआर दर्ज की गईं और 453 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खात्मे हेतु तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन), और रोकथाम (प्रिवेंशन) को अपनाया गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने आज 81 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज हेतु सहमत किया है। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]