Punjab News: पंजाब में आसमानी बिजली का कहर, 17 वर्षीय युवक की मौत, कई घायल

होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
मृतक तरुणदीप सिंह की फाइल फोटो
Highlights
  • पंजाब में खेलते समय बिजली गिरने से मौत
  • 17 वर्षीय तरुणदीप सिंह की मौके पर हुई मौत
  • अंशप्रीत सिंह समेत कई घायल, अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब में आसमानी बिजली का कहर देखा गया है। खबर है कि पंजाब में आसमानी बिजली गिरने से क्रिकेट खेलते एक युवक की मौत हो गई है और कई घायल हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है।

क्रिकेट खेल रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि गांव के करीब एक दर्जन युवक बकापुर के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सभी युवक जमीन पर गिर पड़े। हादसे में तरुणदीप सिंह (17) पुत्र ओंकार सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं अंशप्रीत सिंह (18) भी बिजली की चपेट में आ गए। बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *