डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले दो दिनों से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज गरज, बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आठ जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 14 जिलों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
आंधी और बिजली गिरने की आशंका
वहीं 14 अन्य जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4, 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 5, 6 और 9 अप्रैल को एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।








