Haryana News: खेल मंत्री गौरव गौतम ने की मासिक बैठक, 24 शिकायतों की हुई सुनवाई

Muskaan Dogra
1 Min Read
खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम ने सोनीपत (Sonipat) के लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की।

24 शिकायतों की हुई सुनवाई

बैठक में कुल 24 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 14 का मौके पर समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इस दौरान गौरव गौतम ने कहा कि अधिकारीगण जनसमस्याओं के समाधान में नियमों की पालना के साथ-साथ अपने विवेक का भी प्रयोग करें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *