Diwali Travel: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, 20-25 प्रतिशत तक घटा किराया

Daily Samvad
2 Min Read
travel
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Diwali Travel: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिवाली (Diwali) से पहले अच्छी खबर आई है। दरअसल, घरेलू मार्गों पर हवाई किराए (Airfares) में पिछले साल की तुलना में 20-25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

यह जानकारी एक विश्लेषण में दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उड़ानों की संख्या बढ़ने और हाल के दिनों में तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण किराए में यह कमी आई है।

20-25 प्रतिशत तक घटा किराया

यात्रा प्लेटफॉर्म इक्सिगो के विश्लेषण के अनुसार, 30 दिनों की अग्रिम खरीद (एपीडी) के आधार पर घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराया 20-25 प्रतिशत तक घटा है। 2023 के लिए यह विश्लेषण 10-16 नवंबर की अवधि पर आधारित है, जबकि इस साल की अवधि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है।

travel
travel

इस साल, बेंगलुरू-कोलकाता मार्ग पर हवाई किराया 38 प्रतिशत घटकर 6,319 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 10,195 रुपये था। चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर 8,725 रुपये से घटकर 5,604 रुपये हो गया है, जो 36 प्रतिशत की कमी है। इसी तरह, मुंबई-दिल्ली मार्ग पर किराया 8,788 रुपये से 34 प्रतिशत घटकर 5,762 रुपये हो गया है।

दिल्ली-उदयपुर उड़ान के लिए किराया

दिल्ली-उदयपुर उड़ान के लिए भी किराया 34 प्रतिशत घटकर 7,469 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 11,296 रुपये था। दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर मार्गों पर किराया 32 प्रतिशत कम हुआ है।

इक्सिगो समूह के सीईओ आलोक बाजपेयी के अनुसार, पिछले साल दिवाली के दौरान सीमित क्षमता की वजह से हवाई किराए में उछाल आया था, खासकर गो फर्स्ट एयरलाइन के निलंबन के कारण। इस साल अतिरिक्त उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे अक्टूबर के अंत तक प्रमुख मार्गों पर औसत किराए में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *