Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - बिज़नेस - GST News: टैक्स को लेकर देनी होगी सभी जानकारी, GST रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव, यहां पढ़ें

    GST News: टैक्स को लेकर देनी होगी सभी जानकारी, GST रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव, यहां पढ़ें

    Daily SamvadBy Daily Samvad22 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    GST News: टैक्स को लेकर देनी होगी सभी जानकारी, GST रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव, यहां पढ़ें
    GST Return
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। GST News: जीएसटी विभाग ने करदाताओं के लिए रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है, जिससे अब टैक्स जमा करने की प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो जाएगी। जीएसटी नेटवर्क (GSTN) द्वारा जारी नई एडवाइजरी के अनुसार, करदाता अब तभी अपना जीएसटी रिटर्न फाइल कर सकेंगे, जब वे अपने टैक्स दायित्वों का पूरा और स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करेंगे।

    नई व्यवस्था के तहत जीएसटी (GST) आर-3बी रिटर्न फाइल करने से पहले करदाताओं को पोर्टल पर उपलब्ध ‘टैक्स लायबिलिटी ब्रेकअप, ऐज एप्लिकेबल’ टैब को खोलना अनिवार्य कर दिया गया है। इस टैब में करदाताओं को यह स्पष्ट करना होगा कि वे जो टैक्स जमा कर रहे हैं, वह वर्तमान कर अवधि का है या पिछली अवधि का बकाया है।

    GST News
    GST News

    रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे

    जीएसटीएन (GST) ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस टैब में मांगी गई जानकारी को भरकर सेव नहीं किया जाएगा, तब तक रिटर्न को अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया जा सकेगा। यानी करदाता डिजिटल सिग्नेचर (DSC) या ईवीसी (EVC) के माध्यम से भी रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे, जब तक यह प्रक्रिया पूरी न हो जाए।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इस बदलाव का उद्देश्य टैक्स भुगतान में पारदर्शिता बढ़ाना और ब्याज की गणना को अधिक सटीक बनाना है। टैक्स विशेषज्ञ और चार्टर्ड अकाउंटेंट बताते हैं कि पहले जब करदाता बकाया टैक्स जमा करते थे, तब यह स्पष्ट नहीं होता था कि वह राशि किस अवधि से संबंधित है। इससे ब्याज की गणना में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी।

    PM Narendra Modi GST News
    PM Narendra Modi GST News

    परेशानी का सामना

    अब ‘टैक्स लायबिलिटी ब्रेकअप’ फीचर के लागू होने से यह स्पष्ट हो जाएगा कि करदाता किस अवधि का टैक्स जमा कर रहा है। इससे विभाग को तुरंत सही ब्याज निर्धारित करने में मदद मिलेगी और करदाताओं को भी भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    जीएसटीएन (GST) ने यह भी बताया कि यह बदलाव करदाताओं से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है और सिस्टम को लगातार बेहतर बनाने की प्रक्रिया जारी है। सभी करदाताओं को सलाह दी गई है कि वे रिटर्न फाइल करने से पहले ‘ब्रेकअप टैब’ में जाकर सभी आवश्यक जानकारी भरकर उसे सेव करना सुनिश्चित करें, ताकि रिटर्न फाइलिंग में कोई बाधा न आए।



















    No related posts.

    Business News India chartered accountant Digital Signature EVC GST News GST Rules Update GSTN GSTR-3B India Tax System Tax Filing Tax Liability Breakup ईवीसी चार्टर्ड अकाउंटेंट जीएसटी नियम अपडेट जीएसटी समाचार जीएसटीआर-3बी जीएसटीएन टैक्स देयता ब्रेकअप टैक्स फाइलिंग डिजिटल सिग्नेचर बिजनेस न्यूज़ इंडिया भारत कर प्रणाली
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर की युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बॉयफ्रेंड के घर मिली लाश
    Next Article Punjab News: धार्मिक स्थल पर झड़प बनी हिंसा, चली गोलियां
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.