डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनप्रीत सिंह अयाली (Manpreet Singh Ayali) ने शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के नेता मनप्रीत अयाली (Manpreet Singh Ayali) ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसका ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो व पोस्ट डालकर किया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
उन्होंने कहा कि मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि चाहे कितना भी दबाव हो, हम दिल्ली से चलने वाली पार्टियों-चाहे बीजेपी हो, आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस हो या बादल दल हो – उनमें जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मुल्लांपुर दाखा से विधायक अयाली लंबे समय से पुनर्जीवित शिरोमणि अकाली दल की राजनीति से जुड़ी हुई हैं और पार्टी के भीतर एक मजबूत चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, कुछ समय से पार्टी की नीतियों और आंतरिक मुद्दों को लेकर उनकी असंतुष्टि की खबरें सामने आ रही थी।
मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी के मौजूदा दिशा-निर्देशों और नेतृत्व के कुछ फैसलों से असहमति जताई है। इसी वजह से उन्होंने अकाली दल पुनर सुरजीत में अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।









